[ad_1]
OnePlus फोरम पर अधिकारिक पोस्ट के अनुसार, कंपनी का यह अपडेट अप्रैल एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच और जियो पर वॉयस वाई-फाई सपोर्ट के साथ आता है। इसके साथ ही कुछ समस्याओं को भी इस अपडेट के जरिए फिक्स किया गया है, जिसमें गेम खेलते वक्त स्क्रीन का ब्लैक हो जाना भी शामिल है।
चेंजलॉग के मुताबिक
गेम खेलते वक्त स्क्रीन के खुद-ब-खुद ब्लैक हो जाने की समस्या फिक्स होती है।
2020.02 का GMS पैकेज अपडेट होना।
2020.04 के एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच का अपडेट होना।
सिस्टम स्टेब्लिटी इम्प्रूव होना और समान्य बग्स फिक्स होना।
जैसे कि ज्यादातर अपडेट फेज़ स्तर पर रोलआउट किए जाते हैं, यह अपडेट भी फेज़ में रोलआउट किया गया है। फिलहाल, इस अपडेट को कुछ ही यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। कंपनी जब पुख्ता कर लेगी कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद नहीं है, तब इसे सभी के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा। कंपनी ने यह भी कहा कि VPN का इस्तेमाल करके अपडेट को डाउनलोड करना काम नहीं करेगा, क्योंकि यह अपडेट क्षेत्र आधारित नहीं है।
अगर आप वनप्लस 6 या फिर वनप्लस 6टी यूज़र हैं, तो आप इस अपडेट को अपने डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर देख सकते हैं। याद दिला दें कि वनप्लस 6 और वनप्लस 6टी को फरवरी में OxygenOS 10.3.2 अपडेट मिला था।
[ad_2]
Source link