[ad_1]
OnePlus ने अपने कम्युनिटी फोरम के जरिए इस लेटेस्ट OxygenOS 10.5.5 की घोषणा की है। वहीं, कंपनी ने OnePlus 8 के इंटरनेशनल वेरिएंट लिए भी OxygenOS10.5.4 अपडेट ज़ारी किया है। याद दिला दें, वनप्लस 8 और वनप्लस 8 प्रो के लिए सबसे पहला सॉफ्टवेयर अपडेट लॉन्च के बाद ही ज़ारी कर दिया गया था।
यह नया अपडेट फोन के लिए कुछ जरूरी बदलाव लेकर आया है। वनप्लस 8 प्रो में इस अपडेट के साथ दो अहम बदलाव हुए हैं, जो कि केवल इस डिवाइस के लिए ही एक्सक्लूसिव हैं। पहला स्क्रीन एजेज़ पर टच सेंसिटिविटी को फिक्स किया गया है और दूसरा बैटरी सेटिंग्स में बेड टाइम मोड का सिम्पलिफाई इंटरेक्शन किया गया है।
बाकी बदलाव दोनों ही फोन के अपडेट चेंजलॉग में शामिल है, वनप्लस 8 सीरीज़ के इस अपडेट में बाकी ज्यादातर बदलाव एक-जैसे हैं। जिसमें ऑप्टिमाइज़ डिस्प्ले इफेक्ट के साथ सिस्टम स्टेब्लिटी इम्प्रूवमेंट्स शामिल है। वनप्लस 8 प्रो के यूज़र Fox Tech ने ट्विटर के माध्यम से जानकारी दी कि यह नया अपडेट वनप्लस 8 प्रो फोन के ग्रीन-टिंट डिस्प्ले समस्या को भी फिक्स करता है।
OxygenOS (10.5.5 and 10.5.4) का नया वर्ज़न मोशन ग्राफिक्स स्मूथनिंग में वीडियो स्मूथनेस को सुधारता है। इसके अलावा यह लेटेस्ट अपडेट कैमरे में भी कुछ सुधार लाया है, जैसे कि दावा किया गया है कि यह व्हाइट बैलेंस और कम लाइट में फोकस को बेहतर बनाता है। अंत में नया ऑक्सीजनओएस अपडेट इंटरनेशनल वेरिएंट के लिए मोबाइल डेटा और वाई-फाई ट्रांसमिशन स्टेब्लिटी को भी सुधारता है, जिनके वनप्लस 8 डिवाइस में वाई-फाई को लेकर समस्या आ रही थी।
[ad_2]
Source link