[ad_1]
Realme ने इस लेटेस्ट ओटीए अपडेट की जानकारी अपनी कम्युनिटी वेबसाइट पर दी। Realme 5 Pro के अपडेट का बिल्ड नंबर RMX1971EX_11.C.03 है, जो कि अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस अपडेट के साथ भारतीय यूज़र्स को उनके स्मार्टफोन मे DocVault ID फीचर मिलेगा। इसके अलावा थर्ड पार्टी ऐप की ऑडियो क्वालिटी को भी ऑप्टिमाइज़ किया गया है। डार्क मोड में रीसेंट लोकेशन इनफोर्मेंशन की लिस्ट के दायीं तरफ ऐरो को भी जोड़ा गया है। इस अपडेट में कुछ फिक्स भी शामिल हैं, जैसे रियलमी फोन में जब भी म्यूज़िक बजाया जाता है, तो प्रोम्पट टोन को बंद करना। बैकग्राउंट टास्क हटाने से फोन का अलार्म बंद हो जाने पर भी ध्यान दिया गया है।
Realme XT अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX1921EX_11.C.04 है, यह भी लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस अपडेट से भी फोन में वहीं सब बदलाव व सुधार हुए हैं, जो रियलमी 5 प्रो में हुए हैं।
रियलमी ने कहा है कि इस अपडेट का मैनुअल डाउनलोड लिंक कंपनी की सॉफ्टवेयर अपडेट वेबसाइट पर उपलब्ध है। इसके अलावा आप इस अपडेट को अपने फोन में भी सेटिंग्स व सॉफ्टवेयर अपग्रेड में जाकर चेक कर सकते हैं।
[ad_2]
Source link