[ad_1]
माधव शेठ द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर Realme PaySa में एक UPI आधारित लेनदेन दिखाती है। यह भी पता चलता है कि रियलमी ने इसके लिए HDFC बैंक के साथ भागीदारी की है।
हालांकि इस फीचर के रोलआउट पर फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है। सेठ ने जानकारी दी है कि UPI बेस्ड पेमेंट फिलहाल टेस्टिंग फेज़ में है और यूज़र्स के लिए इसे “जल्द ही” जारी किया जाएगा।
रियलमी पेसा ऐप को भारत में यूज़र्स और छोटे और मध्यम वर्ग के एंटरप्राइसेस (SMEs) के बीच होने वाले लेनदेन को आसान बनाने के लिए लॉन्च किया गया था। Oppo के स्वामित्व वाले फिनटेक स्टार्टअप FinShell द्वारा समर्थित यह ऐप लेंडिंग सेवा, स्क्रीन बीमा और व्यक्तिगत लोन देता है। यह ऐप CreditMantri के जरिए क्रेडिट रिपोर्ट भी देता है। ये सभी फीचर्स Realme PaySa ऐप को Xiaomi के Mi Credit के खिलाफ एक आकर्षक विकल्प बना रहे हैं।
हालांकि रियलमी अब अपने इस ऐप को केवल क्रेडिट के बजाय एक पेमेंट ऐप के रूप में पेश करने की तैयारी कर रही है और इसके लिए अब इस ऐप में UPI पेमेंट सपोर्ट जोड़े जाने का प्रयास किया जा रहा है। यदि ऐसा होता है तो यह सीधे गूगल पे, पेटीएम और मी पे के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा, जो इस समय भारत में सबसे लोकप्रिय यूपीआई पेमेंट ऐप्स हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
संबंधित ख़बरें
[ad_2]
Source link